खरगे ने अमित शाह को लिखा पत्र, राहुल गांधी को सुरक्षा दो, वो Z+ सुरक्षा के हकदार, असम पुलिस कुछ नहीं कर रही

0
vvvv

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राहुल गांधी और उनके भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अन्य साथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांर्धी Z+ सुरक्षा के हकदार हैं। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस के पोस्टरों को फाड़ने और 21 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की यात्रा को रोकने और राज्य पार्टी प्रमुख भूपेन बोरा पर हमला करने का जिक्र किया है। खरगे ने आरोप लगाया कि ये काम पुलिस की देख-रेख में हुआ। पुलिस खड़ी रही और उसने भाजपा कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के काफिले के करीब आने दिया। इससे राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा टूट गया और उनकी तथा उनकी टीम की शारीरिक सुरक्षा खतरे में पड़ गई।बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान मंगलवार को पार्टी और असम की भारतीय जनता पार्टी सरकार में उस वक्त टकराव की स्थिति देखने को मिली जब कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स को हटाते हुए गुवाहवाटी में दाखिल हुए।मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी पी सिंह को अवरोधक तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसके बाद राहुल सहित कई कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed