चाइनीज मांझे से कटकर बाइक सवार युवक की मौत
भिलाई। पतंगबाजी के लिए इस्तेमाल में लाया जाने वाला चाइनीज मांझा हर दिन लोगों के लिए काल की वजह बनता जा रहा हैं। तरह का मामला स्टील सिटी भिलाई के चरोदा- देवबलौदा रोड में भी सामने आया हैं। यहाँ मांझे से कटकर शख्स की मौत हो गई जबकि उसका मासूम बेटा मांझे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना के वक़्त दोनों बाइक पर सवार थे।
जानकारी के मुताबिक़ चरोदा- देवबलौदा रोड में शख्स अपने मासूम बेटे को लेकर बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पतंग का चाइनीज मांजा उसके गले में जा फंसा। मांझे की चपेट में आते ही दोनों बाइक से गिर पड़े। आसपास के लोगो ने आनन-फानन में घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही बाइक से गिराने से बच्चा भी घायल हो गया हैं। चरोदा जीआरपी ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.