प्रभु श्री राम के आर्शीवाद से ननिहाल में भी आएगी सुख समृद्धि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0
6f5b9866-ab9e-4c32-89aa-fda892ac32dd

राजधानी में आयोजित अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए मुख्यमंत्री और मांगा आर्शीवाद

रायपुर, 22 जनवरी 2024/ प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद उनके ननिहाल की धरती को मिले, मेरी यही प्रार्थना है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से प्रदेश समृद्ध और खुशहाल हो। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में सार्वजनिक हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम चरित मानस अखंड रामायण पाठ में शामिल होकर यह आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का पावन दिन स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। पांच सौ वर्षों की तपस्या के बाद यह सुअवसर आया है। हमारे भांचा राम एक टेंट से बाहर निकलकर भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए हैं। हम सभी के लिए भी यह खुशी की बात है।  साय ने कहा कि आज लोग अलग-अलग तरीके से खुशियां मना रहे हैं। पूरा प्रदेश राममय है।

 साय ने कहा कि लव-कुश को समर्पित बैंड की यह धुन अभिभूत कर रही है। इस पुण्य आयोजन के लिए उन्होंने  बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति को बधाई दी। गौरतलब है कि आज अयोध्या में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर श्री राम चरित मानस अखंड रामायण पाठ आयोजन किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed