पटवारी पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

0
bnn

आरंग :  आरंग थाना क्षेत्र के परसदा (सेमरिया) में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जहां पटवारी डिगेश्वर साहू के ऊपर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, फिलहाल इस मामले में  पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा (सेमरिया) निवासी पीड़ित महिला ने पटवारी डिगेश्वर साहू के खिलाफ छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है।पीड़िता ने बताया कि बीते 11 जनवरी को 2024 दिन गुरुवार को तकरीबन 12:00 बजे जब वह घर पर अकेली थी तो पटवारी डिगेश्वर साहू वहां पहुंचा और मेरे पति महेश दास के बारे में पूछा तो मैंने बताया कि वह अभी घर पर नहीं है तो डिगेश्वर साहू मुझे अकेली पाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। और घटना के बारे में किसी को बताने पर पति की नौकरी खा जाऊंगा और पूरे परिवार को जान से मरने की धमकी भी दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed