बेहतर इलाज के लिए मुंबई रवाना हुए नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी,उपाध्यक्ष मोहन को मिला प्रभार
मुंगेली। घुटने संबंधी की बेहतर इलाज के लिए नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी देर शाम नियमित विमान से मुंबई रवाना हुए। चूँकि अनिश्चित समय इलाज के लिए हेमेंद्र गोस्वामी मूँगेली नगर पालिका क्षेत्र में उपलब्ध नहीं रहेंगे मगर उन्होंने परिषद के समस्त गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए सीएमओ अभिमन्यु सिंह से मुलाक़ात कर अनुपस्थित रहने की विधिवत जानकारी दी उसके बाद सीएमओ ने उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह को वित्तीय प्रभार सहित नगर पालिका प्रभारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी के कार्यालय से निज सचिव नरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘मुंबई अस्पताल के चिकित्सकों की सलाह पर नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी देर शाम नियमित विमान से मुंबई रवाना हुए है।
बता दें हेमेंद्र गोस्वामी के मूँगेली से रवाना होते समय उनके समर्थक,सहयोगियों ने शीघ्र स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

About The Author

