बी डी ए ग्रुप द्वारा : जरूरतमंद मजदूरों को किया गया गरमकपड़ा कंबल वितरण
बी डी ए ग्रुप द्वारा : जरूरतमंद मजदूरों को किया गया गरम
कपड़ा कंबल वितरण
भुवन वर्मा बिलासपुर 03 जनवरी 2024

बिलासपुर।दूसरों की सहायता करने से जो आत्मिक खुशी मिलती है तथा उनकी मुस्कान से जो खुशी मिलती है वह सबसे बढ़कर है। बी डी ए ग्रुप अपना समाजिक दायित्वों के सरोकार को निभाते हुए दिनांक 01जनवरी 2024 को बी डी ए ग्रुप के डायरेक्टर बृजेश साहू द्वारा ग्राम बोदरी, जिला बिलासपुर में जरूरतमंद 50 मजदूरों को ठंड से बचाने के लिए गरम कपड़ा कंबल वितरण किया गया।


ठंड के दिनों में ग्रामीण अंचल के गरीब ठंड से ठिठुरते रहते हैं, ऐसे समय में बी डी ए ग्रुप का एक छोटा सा प्रयास था कि गरीबों की सहायता किया जाए। इस अवसर पर टीम के सदस्य अभिषेक दुबे, सुमित सिंह, चक्रधर साहू, भुनेश्वर कौशिक, प्रांशु, प्रदीप, शिव आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संजय साहू मीडिया प्रभारी बी डी ए ग्रुप ने दी।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.