विधिवत पूजा अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने पदभार संभाला

0
2300

सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने में शत-प्रतिशत योगदान देगा

रायपुर। कैबिनेट मंत्री नेताम ने सोमवार को मंत्रालय के रूम नंबर एम 3/1 में विधिवत पूजा अर्चना के साथ आदिम जाति विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण के कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। इस दौरान उनकी पत्नी पुष्पा नेताम, पुत्री निशा नेताम कृषि मंत्रालय के सचिव कमलप्रीत सिंह समेत आदिम जाति कल्याण विभाग और कृषि विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।2003 से 2013 तक नेताम के पास आदिम जाति विकास राजस्व, गृह जेल, उच्च शिक्षा पंचायत एवं ग्रामीण विकास जल संसाधन जैसे विभागों का प्रभार था। मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के साथ ही मंत्री नेताम ने कहा कि माँ महामाया के आशीर्वाद से आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद छत्तीसगढ़ केआदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के रूप में पदभार ग्रहण किया।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ भी बढ़ चढ़कर अपना योगदान देगा। यह लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ के किसानों एवं जनजातीय वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर कार्य करेगा तथा प्रदेश के हमारे अन्नदाता किसान भाईयों समेत सभी नागरिकों की खुशहाली और छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की दिशा में भी अपना शत-प्रतिशत योगदान देगा। ऐसा विश्वास दिलाता हूं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed