छत्तीसगढ़ में नए साल पर बारिश के आसार… 1 जनवरी को छाए रहेंगे बादल

54
23

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल पर बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 1 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। पूर्व से आने वाली हवाओं में नमी ज्यादा होने के कारण दो दिनों के बाद रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

प्रदेश में शुक्रवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।क्या है पश्चिमी विक्षोभबता दें कि पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती तूफान हैं जो भूमध्य सागर के ऊपर होते हैं और पूर्व की ओर बढ़ते हैं, जिससे भारतीय उपमहाद्वीप, विशेषकर उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होती है। ये गड़बड़ी क्षेत्र में जल संसाधनों को फिर से भरने और कृषि को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

About The Author

54 thoughts on “छत्तीसगढ़ में नए साल पर बारिश के आसार… 1 जनवरी को छाए रहेंगे बादल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *