BREAKING : राजधानी में सामूहिक खुदकुशी, फंदे पर लटकती मिली एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश, इलाके में फैली सनसनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां मठपुरैना इलाके में एक ही परिवार के सभी सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मठपुरैना स्थित BSUP कॉलोनी निवासी लखनलाल सेन, पत्नी रानू सेन और पुत्री पायल सेन ने एकसाथ रूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, पड़ोसियों को जब घर के अंदर से बदबू आई तो उन्होंने तत्काल इसकी सुचना टिकरापारा थाने में दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर फंदे से लटकती तीन लाशें मिली, पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं आशंका जताई जा रही है कि 2 से 3 दिन पहले तीनों ने एकसाथ आत्महत्या की है। मृतक व्यक्ति स्टील कारोबारी अशोक जैन के यहां ड्राइवरी का काम करता था। पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।
About The Author


สำรวจคาสิโนออนไลน์ที่ได้รับการจัดอันดับดีที่สุดในปี 2025 เปรียบเทียบโบนัส ตัวเลือกเกม และความน่าเชื่อถือของแพลตฟอร์มชั้นนำเพื่อการเล่นเกมที่ปลอดภัยและคุ้มค่าคาสิโน