मुठभेड़ में जवानों ने 2 इनामी नक्सली समेत 3 को किया ढेर, हथियार और डायरी बरामद

1
Naxal-Crime-1

दंतेवाड़ा. सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के शरहदी इलाके के डब्बा कुन्ना में रविवार देर शाम तक चली मुठभेड़ में 3 हार्डकोर माओवादियों के मारे जाने की पुलिस ने पुष्टि की है. पुलिस ने 2 इनामी नक्लसियों समेत 3 को मार गिराया है. दो नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम रखा गया था. मुठभेड़ में एलओएस कमांडर कुहरामी लक्ष्मण और सोमा माढ्वी मारे गए हैं.

5-5 लाख के इनामी दो माओवादी ढेर
सोमा माड़वी कांगरवेली कमेटी का सदस्य 5 लाख का इनामी माओवादी भी मारा गया. लक्ष्मण कोहरामी की भी पुष्टि हुई है. समर्पित माओवादी ने मारे गए नक्सलियों की पहचान की है. इन दोनों पर ही 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. मारे गए तीन माओवादियों में से एक की पहचान अभी नहीं हुई है. पुलिस इस माओवादी की भी पहचान करने का प्रयास कर रही है.

बंदूक, पिस्टल और हैंडग्रेनेट बरामद

मौके से दो 12 बोर की बंदूक, एक पिस्टल और हैंडग्रेनेट भी बरामद किया गया है. साथ ही रॉकेट लॉन्चर भी जब्त हुआ है. पिट्ठू बैग और वॉकी टॉकी भी बरामद हुआ है. नक्सल साहित्य के साथ कुछ अहम डायरी भी मिली है. इन डायरी को खंगालने के बाद और महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हांथ लगेगी.

About The Author

1 thought on “मुठभेड़ में जवानों ने 2 इनामी नक्सली समेत 3 को किया ढेर, हथियार और डायरी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *