CRIME : नशेड़ी पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या…एस बात को लेकर हुआ था विवाद…पढ़िए पूरी खबर

0
patni-ka-gala-dabaya

रायगढ़ : : जिले में हत्या का मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है, इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पालीडीह का मामला।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित पति पत्नी दोनों नशे के आदि थे। पालीडीह जुनापरा निवासी रामप्रसाद सोनार अपनी पत्नी सुखमती सोनार उम्र 60 वर्ष का चरित्र शंका को लेकर 19 तारीख को दोपहर आपास में विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के वक़्त दोनो नशे में थे जिसके कारण यह घटना घटित हुई।

आरोपित पति ने बताया कि उसकी पत्नी उसके साथ नही रहती थी, आती जाती रहती थी, वह कल ही आई थी। पति ने बताया कि मैं अंदर खाना बना रहा था और वह बाहर बर्तन धो रही थी, तभी उसे किसी व्यक्ति से बात करता सुना तो बाहर निकला और उससे पूछा कि किससे बात कर रही है। पर वह उस बात को लेकर लड़ने लगी फिर हम दोनों में विवाद बढ़ता चला गया। गुस्से के आकर मैंने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *