नक्सलियों की कायराना करतूत, नए साल से पहले भारत बंद के फेंके पर्चे
दंतेवाड़ा। नक्सलियों की कायराना करतूत फिर एक बार सामने आई है। दरअसल नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में बैनर पोस्टर लगाकर भारत बंद का आव्हान किया है। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटाली का है। जहां नक्सलिओं ने साप्ताहिक बाजार में बैनर पोस्टर लगाया और 22 दिसंबर को भारत बंद का आव्हान किया है।
बता दें कि नक्सलियों ने दो दिन पहले भी प्रतिरोध सप्ताह के दूसरे दिन रविवार की देर रात बचेली थाना क्षेत्र के आकाशनगर में नक्सलियों ने एनएमडीसी के खान में स्थिति पंप हाउस में आगजनी की थी। इसमें पंप हाउस का मोटर जल गया थी। घटनास्थल पर नक्सलियों ने बड़ी संख्या में भारत बंद के पर्चे भी फेंके है।
पर्चे में झारखंड-बिहार में होने वाले क्रांतिकारी आंदोलन के दमन का विरोध करते हुए 16 से 22 दिसंबर तक प्रतिरोध सप्ताह मनाने का उल्लेख करते हुए भारत बंद की अपील की है। नक्सलियों ने अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग पर कामरगुड़ा के पास भी बैनर पोस्टर लगा भारत बंद का आह्वान किया है।
About The Author

