जब तक कांग्रेस की सरकार थी, तब तक ही था सट्टेबाजों को संरक्षण–रमन सिंह

0
3

रायपुर। महादेव एप के संचालक सौरभ चंद्राकर के राइट हैंड रवि उप्पल की दुबई से गिरफ्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सट्टेबाजों का संरक्षण तब तक ही था जब तक कांग्रेस की सरकार थी, कांग्रेसी कुशासन के अंत के साथ ही अब अपराधियों के अंत की दिशा में छत्तीसगढ़ बढ़ चला है. डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया X पर किए अपने पोस्ट में कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने महादेव सट्टा एप का पौधा रोपा और ईडी की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार संरक्षण की दीवार बनकर खड़ी रही. उस कांग्रेसी कुशासन की दीवार गिरते ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही महादेव सट्टा एप में हो रही गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के सुशासन में किसी भी तरह के अवैध कार्य करने वाला कोई नहीं बच पाएगा. अपराधी चाहे भिलाई में हो या सात समंदर पार दुबई में, जिसनें भी छत्तीसगढ़ को लूटा है उसे हथकड़ी में जकड़ कर क़ानून के सामने पेश होना होगा.

सट्टेबाजों का संरक्षण तब तक ही था जब तक कांग्रेस की सरकार थी, कांग्रेसी कुशासन के अंत के साथ ही अब अपराधियों के अंत की दिशा में छत्तीसगढ़ बढ़ चला है।

हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने महादेव सट्टा एप का पौधा रोपा और ईडी की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *