अंतरमहाविद्यालयीन साइनेक्स मिलेनियम (विज्ञान प्रदर्शनी) डी.पी. विप्र महाविद्यालय में
अंतरमहाविद्यालयीन साइनेक्स मिलेनियम (विज्ञान प्रदर्शनी) डी.पी. विप्र महाविद्यालय में
भुवन वर्मा बिलासपुर 07 दिसंबर 2023

बिलासपुर। डी.पी. विप्र महाविद्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अंतरमहाविद्यालयीन साइनेकस मिलेनियम (विज्ञान प्रदर्शनी) दिनांक 10 दिसम्बर से आयोजन किया जा रहा है। जो 12 दिसम्बर तक चलेगा। उक्त कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर (छ.ग.) द्वारा आयोजित, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं डी.पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन समारोह एस.एस. बजाज महानिदेशक छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर (छ.ग.) के मुख्य आतिथ्य एवं आचार्य ए.डी.एन. वाजपेयी कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम संपन्न होगा, विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रशासन समिति के अध्यक्ष अनुराग शुक्ला एवं जी.बी. मेंबर राजकुमार अग्रवाल तथा प्राचार्य डा. अंजू शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

ज्ञात हो कि विगत 24 वर्षों से यह कार्यक्रम महाविद्यालय में संचालित किये जा रहे है। 800 से अधिक माडल तथा 1200 विद्यार्थियों के द्वारा माडल का प्रदर्शन किया जाता है। पिछले वर्ष इन माडलों में 10 माडलों का पेंटेंट पिछले वर्ष हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के लगभग सभी कालेज के छात्र-छात्राएँ इसमें भाग ले रहें है जिसका आदेश विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त कालेज के प्राचार्यों को जारी की जा चुकी है। उपरोक्त जानकारी संस्था के प्राचार्य डा. अंजू शुक्ला ने जानकारी दी।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.