डॉ. दिनेश मिश्र ने लगाया निशुल्क नेत्र उपचार शिविर, तीन दिनों तक लोगों ने कराया मुफ्त इलाज

रायपुर. वरिष्ठ नेत्र और कॉन्टेक्ट लेंस विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र ने हर साल की तरह इस वर्ष भी दीवाली में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण और उपचार किया. इस शिविर में तीन दिनों तक लोगाें का मुफ्त इलाज किया गया. यह शिविर डॉ. दिनेश मिश्र के फूल चौक स्थित रायपुर नेत्र चिकित्सालय में 12 नवंबर की शाम से 14 की रात्रि तक संचालित किया गया. डॉ. मिश्र ने कहा कि इस वर्ष शिविर की अवधि एक दिन और बढ़ाई गई और शिविर तीन दिनों का अयोजित किया गया. पिछले तैतीस वर्षों से यह अस्पताल दीवाली और होली में भी खुला रहता है. पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर सन् 1991 में इस प्रकार के शिविर की शुरूआत की गई थी, ताकि पटाखों के कारण जलने व आंख को होने वाली चोटों के त्वरित एवं नि:शुल्क उपचार की सुविधा मरीजों को प्राप्त हो सके, उसी प्रकार होली में रंगों के आंखों में चले जाने, दुर्घटनाओं में मरीजों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए होली में भी इसी प्रकार शिविर आयोजित करने आरंभ किया गया. पिछले 33 वर्षो में दीवाली में ही करीब 3000 से अधिक ऐसे मरीजों का उपचार एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गई. उसी प्रकार होली में 1150 से अधिक मरीजों को परीक्षण और उपचार उपलब्ध कराया गया. इन शिविरों की अंचल में एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है, जिसमें रायपुर के अलावा बाहर से भी मरीज आते हैं इस वर्ष भी रायपुर के अलावा, राजनांदगांव, पाटन, महासमुंद बालोद से भी दुर्घनाग्रस्त लोग आए.डॉ. दिनेश मिश्र द्वारा मरीजों के उपचार के लिए डॉ. मिश्र फाउंडेशन की भी स्थापना की गई है, जो पिछले अनेक वर्षों से इस प्रकार मानवहित के कार्य में संलग्न है और इस कार्य को विस्तारित किए जाने की योजना है.
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.