राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, इन जिलों में करेंगे चुनावी जनसभा,
रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय और सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान राहुल गांधी बस्तर और रायगढ़ जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोंडागांव और खैरागढ़ में आमसभा कर कांग्रेस का प्रचार करेंगे.
राहुल गांधी और सीएम भूपेश बघेल का कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए जगदलपुर और रायगढ़ पहुंचेंगे. वे विशेष विमान से जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोपहर 1 विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. तत्पश्चात रायगढ़ के लिए रवाना होंगे. खरसिया में दोपहर 2.30 बजे जनसभा में संबोधन होगा. जनसभा के पश्चात वापस दिल्ली लौटेंगे.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोंडागांव और खैरागढ़ का दौरा करेंगे. सुबह 11:00 हेलीकॉप्टर से कोंडागांव के लिए रवाना होंगे. कोंडागांव के मर्दापाल में दोपहर 12:00 आम सभा को संबोधित करेंगे. तत्पश्चात दोपहर 1:00 बजे ग्राम माकड़ी मुख्यमंत्री जाएंगे. ग्राम माकड़ी में 2.45 तक जनता के बीच उद्बोधन करेंगे. दोपहर 3:50 को खैरागढ़ के मुढीपार में सीएम का आमसभा होगा. शाम 5.30 बजे वे अपने दौरा कांर्यक्रम से वापस रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.
About The Author

