नवरात्रि के उपलक्ष में द्रोणा स्कूल में कन्या भोज और गरबा का आयोजन

बिलासपुर। हमारे विद्यालय द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के उपलक्ष में कन्या भोज तथा गरबा का आयोजन किया गया जिस पर नन्ही मुन्नी कन्याओं को मिष्ठान भोज कराया गया ।संस्था संस्थापक डॉ अशोक पांडे जी ने कन्याओं को उपहार वितरित किया व बच्चों ने गरबा का बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया ।नन्ही बच्चियां गरबा गरबा के पोसाको में देवी रूपी नजर आ रही थी उन कन्याओं में देवी की छवि नजर आ रही थी बच्चों ने बहुत सारे आशीष के साथ समारोह को और खुशनुमा बना दिया। संस्था प्राचार्या डॉक्टर मीनू पांडे जी ने कन्याओं को तिलक कर वह प्राचार्या डॉक्टर एकता शुक्ला जी ने कन्याओं की आरती कर कार्यक्रम को संपन्न किया कार्यक्रम में बाल वाटिका शिक्षिका प्रभा अवस्थी ,रश्मि यादव व निशिता राजपूत का सहयोग कबीले तारीफ था।
About The Author

