स्टार महिला गरबा ग्रुप की सरकंडा में रही धूम : शामिल हुए आमजन गरबा महोत्सव में, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
स्टार महिला गरबा ग्रुप की सरकंडा में रही धूम : शामिल हुए आमजन गरबा महोत्सव में, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
भुवन वर्मा बिलासपुर 18 अक्टुबर 2023

बिलासपुर।पुराना सरकंडा, माता चौरा में गरबा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालन अभियंता विधुत विभाग श्रीमती प्रीती रानी साव, श्रीमती किरण सिंह, हरिहर ऑक्सीजोन संयोजक भुवन वर्मा, तारा साहू, लक्ष्मण चंदानी, संगीताचार्य किशोर दुबे रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद साहू ने किया।

गरबा के आयोजनकर्ता स्टार महिला गरबा ग्रुप की श्रीमती गंगा साहू नगर अध्यक्ष साहू समाज, प्रीती साहू, अनिता साहू, प्रेमलता साहू, लक्ष्मी पोर्ते, अमिता सिंह, पारस साहू, लक्की राजा, अशोक साहू, अमित, ललित, जयनारायण साहू, सुजाता एवम् उसकी टीम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।शानदार गरबा की प्रस्तुति उपरांत बेहतर परफॉर्मेंस वालों को सम्मानित किया गया ।

इसी कड़ी में प्रथम भाव्या सिंह ,द्वितीय परी साहू तृतीय ईनाम तान्या साहू वही बेस्ट परिधान में प्रथम वंदना साहू, द्वितीय पिंकी ध्रुव रही। इस अवसर पर लगभग 30 लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बड़ी संख्या में वार्डवासी महिला व पुरुष गरबा डांडिया में शामिल हुये। गरबा कार्यक्रम में सभी मोहल्ले वासियों का सहयोग सराहनीय रहा।
About The Author

