दिलीप कौशिक ने अपने जन्मदिन पर : पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि के लिए की कामना
दिलीप कौशिक ने अपने जन्मदिन पर : पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि के लिए की कामना
भुवन वर्मा बिलासपुर 17 अक्टुबर 2023

बिलासपुर।अधिवक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष कूर्मि चेतना मंच के दिलीप कौशिक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सरगांव पथरिया के अधिवक्ताओं के साथ केक काटकर मनाया ।

इस अवसर पर रोहित गेंदले रघुनंदन करमाकर बालमुकुंद शुक्ला प्रेम भार्गव विजय नवरंग जितेन्द्र क्षत्रिय धन्नु नवरंग सतिश चतुर्वेदी संजीत कोशले सुरेन्द्र कोशले सूरज निर्मलकर भोला ध्रुव शंकर परिहार विश्वनाथ देवांगन कमलेश साहू आदि उपस्थित रहे।

कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि हम सब गरीबों दीन दुखियों असहायों की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाने में मदद करते हुए सभ्य और शांत समाज की स्थापना करने में सहयोगी बने लोगों को जागरूक करें उन्हें शोषण से मुक्त कराने का बीड़ा उठाएं इससे पहले श्री कौशिक नेअपने गृह ग्राम बावली में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया
About The Author

