दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला समन्वय का बैठक : जयपुर राजस्थान में हुआ संपन्न
दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला समन्वय का बैठक : जयपुर राजस्थान में हुआ संपन्न
भुवन वर्मा बिलासपुर 05 अक्टूबर 2023

बिलासपुर ।30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2023 राष्ट्रीय महिला समन्वय का बैठक जयपुर राजस्थान के केशव विद्यापीठ में आयोजित की गई थी इस कार्यक्रम में राष्ट्र के 52 प्रांत से 2000 से ज्यादा अभ्यर्थी भाग लिए इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं से जुड़े राष्ट्र में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी अलग-अलग संगठनों द्वारा दी गई इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांत से सक्षम संस्था द्वारा की जा रही 21 प्रकार के दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा कार्यों का एवं जागरूक मां स्वस्थ शिशु पर छत्तीसगढ़ में की जा रही कार्यों का भी उल्लेख किया एक कुपोषित मां कभी भी एक स्वस्थ शिशु को जन्म नहीं दे सकती ।

महिला स्वरोजगार हेतु किए जा रहे कार्यों का भी विवरण श्रीमती शेफाली घोष द्वारा रखी गई।महिला समन्वय संयोजक छत्तीसगढ़ श्रीमती रश्मि द्विवेदी द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में महिला सशक्तिकरण पर किए जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत विधि प्रमुख सुश्री पूर्णिमा सिंह भी उपस्थित रही।
About The Author

