अपेक्स बैंक की 24वीं वार्षिक आमसभा आयोजित : अपेक्स बैंक को 34.42करोड़ का लाभार्जन
अपेक्स बैंक की 24वीं वार्षिक आमसभा आयोजित : अपेक्स बैंक को 34.42करोड़ का लाभार्जन
भुवन वर्मा बिलासपुर 29 सितंबर 2023

रायपुर । नवा रायपुर स्थिति छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की 24वी वार्षिक आम सभा आज दिनाँक 29.09.2023 को आयोजित हुआ। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर द्वारा वित्तीय पत्रक तथा आय-व्यय प्रस्तुत करते हुए कहा कि अपेक्स बैंक की अंशपूजी 186 करोड़, निधियाँ (रिजर्व) 599 करोड़, ऋण एवं अग्रिम 3757 करोड़, स्वयं की निधियाँ 379 करोड़ है। इस वर्ष अपेक्स बैंक 34.42 करोड़ लाभार्जन किया।

आमसभा में छत्तीसगढ़ आवास संघ से प्रतिनिधि व विधायक सत्यनारायण शर्मा, अपेक्स बैंक संचालक द्वारिका साहू, अपेक्स बैंक संचालक राकेश सिंह ठाकुर, जिला सहकारी केन्दीय बैंक रायपुर अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, सचिव सहकारिता छत्तीसगढ़ शासन से प्रतिनिधि उपसचिव पी एस सर्पराज, अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक के एन कांडे।

पंजीयक सहकारी छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि उमेश तिवारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास , जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अम्बिकापुर सीईओ एस के वर्मा, अपेक्स बैंक कर्मचारी सहकारी साख समिति रायपुर प्रतिनिधि अजय भगत, भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी साख समिति रायपुर प्रतिनिधि, नागरिक सहकारी बैंक रायपुर आर के ठाकुर , महिला नागरिक सहकारी बैंक महासमुंद श्रीमती अनिता रावटे, भिलाई नागरिक सहकारी बैंक प्रतिनिधि, नागरिक सहकारी बैंक दुर्ग प्रतिनिधि श्री रूंगटा जी, लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक श्री मंजीत सिंह हुरा एवं आमसभा के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.