महर्षि विश्व शांति दिवस के अवसर पर :आयोजित हुआ तीन दिवसीय योग शिविर

1

बिलासपुर . महर्षि विश्व शांति दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं महर्षि ग्रुप आफ टीचर्स के तत्वाधान में 22 सितंबर को तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ ।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह ठाकुर एवम् प्रिंसिपल महोदया गायत्री अवस्थी के द्वारा मां सरस्वती एवम् संत महर्षि महेश योगी के छाया चित्र का पूजन , माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सतीश बरेठ (मास्टर ट्रेनर छ. ग. योग आयोग) के द्वारा योग का प्रशिक्षण स्कूली छात्रा- छात्राओं एवम् वार्ड के गणमान्य नारिको को प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में सर्व रविंद्र सिंह ठाकुर (सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग) महर्षि स्कूल हेमू नगर बिलासपुर की प्रिंसिपल महोदया *श्रीमती गायत्री अवस्थी, ज्वाला प्रसाद पांडेय, युवा नेता राकेश केसरी , योग प्रशिक्षक – सतीश बरेठ (मास्टर ट्रेनर छ. ग.योग आयोग) सुश्री रुकमणी मानिकपुरी, समस्त शिक्षकगण एवम् वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर बरसात के मौसम में योग एवम् मेडिटेशन का लाभ उठाकर स्वास्थ्य जीवन के पथ पर अग्रसर हुए। इस शुभ अवसर पर आदरणीय श्री रविंद्र सिंह ठाकुर जी ने उद्बोधन के माध्यम से “भावातीत ध्यान” (महर्षि महेश योगी) के संबंध में योग साधकों को अवगत कराया साथ ही इस पथ पर चलने का आग्रह किया।

About The Author

1 thought on “महर्षि विश्व शांति दिवस के अवसर पर :आयोजित हुआ तीन दिवसीय योग शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *