योग एवं ऋषि परंपरा आधुनिक युग की आवश्यकता – अदिति बाघमार

1

द्वितीय बलौदाबाजार जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2023 का हुआ आयोजन


बलौदाबाजार. जिला द्वारा छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मार्गदर्शन में योग भवन, पंचशील नगर, बलौदाबाजार में द्वितीय जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 9+, 14+, 18+ तीनों आयु वर्ग में अधिक से अधिक बालक- बालिका खिलाड़ियों ने योगासन प्रतिस्पर्धा में भाग लिये।उक्त प्रतियोगिता में 4 इवेंट में आयोजन किया गया, जिसमें ट्रेडिशनल इंडिविजुअल योगासना, आर्टिस्टिक सिंगल योगासना, आर्टिस्टिक पेयर योगासना, रिदमिक पेयर योगासना इवेंट में तीनों आयु वर्ग में बालक-बालिका खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अतिथियों के हाथों विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अदिति बघमार सदस्य जिला पंचायत बलौदा बाजार के द्वारा बताया गया कि योग एवं आयुर्वेद की परंपरा को योगासन प्रतियोगिता के माध्यम से आगे बढ़ाने की ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाने एवं स्वस्थ रहने का योगासन बहुत ही अच्छा माध्यम हैl” करेंगे योग रहेंगे निरोग” का नारा माननीय मुख्य अतिथि अदिति बघमार के द्वारा नारा लगवाया गया l योगासन के द्वारा शरीर को निरोग रखा जा सकता है एवं खेल को एक नई दिशा दिया जा सकता हैl छत्तीसगढ़ स्टेट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के निर्देशानुसार बलौदा बाजार जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों द्वारा बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया l मुख्य अतिथि अदिति बघमार द्वारा ऐसे अनेकों ऊर्जावान एवं प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया l सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देती हूं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं, तथा आशा करती हूं कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला बलौदा बाजार के योगासन खेल संघ के खिलाड़ी नेशनल खेलें l तथा मैं कामना करती हूं कि जिला बलौदा बाजार के योगासन खेल संघ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ओलंपिक खेल में खेल कर जिला बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें l एवं साथ ही साथ यह भी कहा गया कि जब भी इस प्रकार का आयोजन होता है तो उनके द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पूर्ण सहयोग रहेगा l ट्रेडिशनल योगासन खेल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग अंडर 18 में निकिता द्वारा द्वितीय वर्ष भी प्रथम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन बलौदा बाजार का यह द्वितीय वर्ष का सफल आयोजन है l प्रथम वर्ष में ही जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने नेशनल योगासन खेल खेला l इस वर्ष भी एक से बढ़कर एक प्रतिभा देखने को मिला l इस बार प्रतिभागियों में बहुत ही कांटे की टक्कर रहा l ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता में अंदर 18 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में तगड़ा मुकाबला देखने को मिला l
निकिता मानिकपुरी 294.50 अंकों के साथ प्रथम रही एवं 289.75 अंकों के साथ बसंती पटेल के बीच बहुत ही संघर्ष के बाद द्वितीय स्थान प्राप्त किया l इसी प्रकार ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता में अंदर 14 वर्ष में हर्षित भाई प्रथम एवं हिमानी वर्मा द्वितीय रही l तथा ट्रेडिशनल योगासन खेल प्रतियोगिता अंडर 14 बालक में यश मानिकपुरी प्रथम मगेश वर्मा ने द्वितीय, इसी प्रकार ट्रेडिशनल योगासन खेल प्रतियोगिता बालक अंडर 28 में 306.75 अंकों के साथ ललित साहू ने बाजी मारी एवं नितेश पटेल 243 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा l विशिष्ट अतिथि पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास बलौदा बाज़ार के जिला अध्यक्ष श्री हेमंत टिकरिहा के द्वारा सभी योगासन खेल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों की सराहना किया गयाl उनके द्वारा बताया गया कि सभी खिलाड़ी जिला बलौदाबाजार के सभी तहसीलों के विभिन्न गांव से आए हैं तथा बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं एवं उनके द्वारा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया एवं श्री टिकरिहा जी के द्वारा योग एवं योगासन को बहुत ही अच्छा बताया गया lएवं स्वयं योग की कक्षा का संचालन एवं योगासन करना प्रतिदिन की दिनचर्या बताया गया तथा षष्ठी मंदिर प्रांगण बलौदाबाजार में अपने स्वयं की योग कक्षा चलाने की बात कही lइस प्रकार उनके द्वारा जिला योगासन खेल संघ बलौदा बाजार की टीम को बहुत-बहुत बधाई दिया गया lतथा सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया गया lलोकेश चंद्र कन्नोजे जिला योगासन खेल संघ के कोषाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं मुख्य अतिथियों तथा खिलाड़ियों व मुख्य जज हितेश तिवारी दुर्ग पाटन से एवं चितरंजन साहू रायपुर से तथा जजों की टीम एवं आए हुए समस्त गणमान्य नागरिकों का हृदय से सधन्यवाद आभार प्रदर्शन किया गया lजिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव विष्णु देवांगन द्वारा बताया गया कि योगासन खेल प्रतियोगिता सामान्य खेल से अलग है क्योंकि योगासन खेल प्रतियोगिता के चार इवेंट्स होते हैं l इसमें विभिन्न
आयु वर्ग 9 से 14 वर्ष,14 से 18 वर्ष ,एवं 18 से 28 वर्ष ,वर्ग के बालक एवं बालिका अलग-अलग ग्रुप में चारों इवेंट्स में खेलते हैं l तथा 13 जजो की टीम के द्वारा खेल का जजिंग किया जाता हैl जिसमें एक मुख्य जज,पांच डी जज, टाइम जज , एलाउंसर ,स्टेज मैनेजर, इवेलुएटर होते हैं l सचिव विष्णु देवांगन, अध्यक्ष श्रीमती जीवन यादव एवं जिला योगासन खेल संघ की पूरी टीम की ओर से माननीय जिलाधीश महोदय जी का बहुत-बहुत सधन्यवाद किया गया l उनके द्वारा पूरे जिले के विद्यालय एवं महाविद्यालय में जिला योगासन खेल संघ बलौदा बाजार की खेल की सूचना प्रसारण करवाया गया lजिला योगासन खेल प्रतियोगिता में उपस्थित नागरिक एवं प्रबुद्धगढ़ जीतांशु प्रश्न वर्मा ,प्रेम सिंह वर्मा, माखन वर्मा, चंद्राकर जी ,मीना साहू, राजेश्वरी वर्मा, अखिलेश्वरी शुक्ला, पुरुषोत्तम निषाद, केशव राम साहू, साक्षी देवांगन, रतनी देवांगन , नैविद्या देवांगन, नूतन वर्मा, तामिन्सु प्रश्न वर्मा, रामेश्वर साहू ,प्रियंका वर्मा ,राजेंद्र पाल, चंद्राकर जी एवं समस्त नागरिक बंधु उपस्थित थे l

About The Author

1 thought on “योग एवं ऋषि परंपरा आधुनिक युग की आवश्यकता – अदिति बाघमार

  1. Entdecken Sie die besten bewerteten Online-Casinos des Jahres 2025. Vergleichen Sie Boni, Spielauswahl und Vertrauenswürdigkeit der Top-Plattformen für sicheres und lohnendes SpielenBonusangebot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *