मैं और मेरा भारत विषय पर राष्ट्रीय स्तरीय चित्र स्पर्धा:द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने या उत्कृष्ट प्रदर्शन

1

भुवन वर्मा बिलासपुर 15 सितंबर 2023
बिलासपुर।
इसाफा इस्माल फायनेंस बैंक द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय चित्र स्पर्धा करायी गयी। जिसमें द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल बिलासपुर के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय मैं और मेरा भारत था और विजेताओं की घोषणा आज किया गया। जिसमें के वरिष्ठ चित्रकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ चित्र का चयन किया गया। जिसमें स्नेहल देसल, कक्षा 7 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमीषा एक्का, कक्षा 10 वी ने द्वितीय और जानकी तोमर कक्षा 8वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ठीक इसी प्रकार से स्कूल के अदिति, श्री छत्री, काव्या कौशिक, श्रुति, ईशांत, अभय व मुस्कान ने टॉप 10 में अपना स्थान प्राप्त किया। योगिता के उपलक्ष में संस्था प्रधान डॉक्टर अशोक पांडे ने प्रतियोगिता से संबंधित नियमों से बच्चों को अवगत कराया प्रतियोगिता की प्राचार्य डाक्टर मीनू पांडे जी ने न बच्चों को बहुत सारी बधाइयां देते हुए प्रतियोगिता के लिए आशीष प्रदान किया वह उप्राचार्य डॉक्टर एकता शुक्ला ने बच्चों को प्रतियोगिता के महत्व बताते हुए प्रतियोगिता को अच्छे तरीके से पूर्ण करने के लिए आशीष प्रदान किया इन सभी वर्गों के चित्र राष्ट्रीय स्तर पर चयन हेतु भेजे जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र इसाफ बैंक द्वारा प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दौरान शाला के समस्त शिक्षकों व बैंक के कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित होकर प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक किया जिसमें की राम मिश्रा, श्रद्धा , राहुल देवांगन, संजू गुप्ता, प्रति आदित्य शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए।

About The Author

1 thought on “मैं और मेरा भारत विषय पर राष्ट्रीय स्तरीय चित्र स्पर्धा:द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने या उत्कृष्ट प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed