रायगढ़ में प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी: कहा-शराबबंदी का वादा करने वाले शराब का घोटाला कर रहे – रायगढ़ में विजय शंखनाद रैली को किया संबोधित

0

रायगढ़ में प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी: कहा-शराबबंदी का वादा करने वाले शराब का घोटाला कर रहे – रायगढ़ में विजय शंखनाद रैली को किया संबोधित

भुवन वर्मा बिलासपुर 14 सितंबर 2023

रायगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ में बीजेपी की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा बताया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का जिस कांग्रेस ने वादा किया था, वही कांग्रेस शराब घोटाले में डूबी हुई है। पीएम ने कहा कि मैं माता कौशल्या के धाम और भगवान राम के ननिहाल से लोगों को जागरूक करने आया हूँ। कुछ लोग सत्ता की लालच में सनातन संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं।

इस रैली से पहले एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने 6350 करोड़ की रेल परियोजनाएं देश को समर्पित की। साथ ही छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने तीजा-पोरा तिहार की छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि,पूरा भारत खुशियों का तिहार मना रहा है, कुछ दिन पहले वैज्ञानिकों ने भारत को चांद
तक पहुंचा दिया। जैसे यहां कहते हैं कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया उसी तरह अब दुनिया के लोग कह रहे हैं कि भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया । प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ के पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी का पूरा भाषण ‘गरीब कल्याण में पीछे, भ्रष्टाचार में कांग्रेस आगे’ छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को कांग्रेस सरकार के कारण पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस सिर्फ घोटालों की राजनीति करती है और हवा हवाई दावों में जुटी रहती है। गरीब कल्याण में पीछे, भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार आगे बढ़ रही है। ‘ATM की तरह जनता के पैसे का इस्तेमाल’ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बहनों से शराबबंदी का वादा किया। लेकिन शराब में ही घोटाला कर दिया। गाय के गोबर में ही कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कर दिया। भ्रष्ट सरकार ने खनिज संपदा को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस खनिज संपदा को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही है। मेरे परिवारजनों कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है। ’50 साल पहले कांग्रेस ने नारा दिया था 50 साल पहले इंदिरा जी के जमाने में कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया था। आज भी उसी नारे के साथ राजनीति कर रही है। अगर उस समय कांग्रेस ने काम किया होता तो मोदी को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। भाजपा ने बिचौलियों को बाहर निकाला और लाभार्थियों तक पूरा लाभ पहुंचाया। मुफ्त राशन बिना किसी घोटाले के लोगों तक पहुंच रहा है। आयुष्मान भारत के तहत लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर 400 रुपए सस्ते किए गए। ‘सत्ता के लालच में कांग्रेस सनातन संस्कृति को तोड़ रही’
माता कौशल्या का धाम छत्तीसगढ़ में है। भगवान राम के ननिहाल से लोगों को जागरूक करना चाहता हूं। जिनको आप लोगों ने 9 साल से केंद्र से बाहर कर रखा है उन्होंने मिलकर एक गठबंधन बनाया है। कुछ लोग इसे घमंडिया गठबंधन भी कह रहे हैं। सत्ता के लालच में लोग सनातन संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें राम वनवासियों को अपने भाई से भी बढ़कर बताते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें राम नाव चलाने वाले केवट को गले लगाकर धन्य हो जाते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें शबरी के झूठे बेर प्यार से राम खा लेते हैं।

INDI गठबंधन के लोग भारत की सनातन संस्कृति को मिटाना चाहते हैं। यह लोग भारत को मिटाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ में अब कमल खिलाना जरूरी आप सभी इतनी बारिश में यहां पहुंचे उसके लिए धन्यवाद। अब समय आ गया है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बने, क्योंकि कांग्रेस सरकार गरीबों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती। अगर यहां के युवाओं को रोजगार चाहिए तो छत्तीसगढ़ में कमल खिलाना होगा।। श्यामलाल सोम और रामाधीन गोंड: जिसका जिक्र पीएम ने किया श्यामलाल सोम का जन्म धमतरी जिले में हुआ था। धमतरी सिहावा क्षेत्र में एक जंगल सत्याग्रह 1922 में हुआ। इसी का नेतृत्व श्यामलाल सोम ने किया। उन्हें पहला जंगल सत्याग्रही भी माना जाता है। वे आदिवासी हल्बा समुदाय से ताल्लुक रखते थे। इसी तरह रामाधीन गोंड का ताल्लुक धमतरी जिले से है। 21 जनवरी 1930 को राजनांदगांव जिले के छुरिया में एक सत्याग्रह
आंदोलन हुआ था। डेढ़ दो हजार लोग थे। नेतृत्व बुधलाल साहू कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तब रामाधीन आगे आए और नेतृत्व किया। रामाधीन गोंड को इस आंदोलन में गोली मार दी गई थी। वे शहीद हो गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed