शाह ने जारी किया कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र:भाजपा ने भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी का आरोप लगाया, कांग्रेस देगी जवाब

0

रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। बीजेपी के इस आरोप पत्र में 50 से अधिक बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसमें सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी का आरोप लगाया गया है। दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शाह के साथ भाजपा के कई दिग्गज मौजूद हैं। बीजेपी ने इस आरोप पत्र की घोषणा 9 जुलाई को की थी। आरोप पत्र को संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक ओपी चौधरी और प्रेम प्रकाश पाण्डेय के अलावा समिति के सदस्यों की ओर से बनाया गया था।

दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अमित शाह, अरुण साव, सरोज पांडेय के साथ अन्य नेता।

दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अमित शाह, अरुण साव, सरोज पांडेय के साथ अन्य नेता।

आरोप पत्र में बीजेपी ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी के साथ ही सरकार की विफलताओं के मुद्दों पर फोकस किया है। इन सबसे जुड़े विषयों को आरोप पत्र में शामिल किया गया है

अरुण साव, ओपी चौधरी तैयारियों का जायजा लेते हुए।

अरुण साव, ओपी चौधरी तैयारियों का जायजा लेते हुए।

अमित शाह के आरोप पत्र जारी करने से पहले राज्य के बड़े भाजपा नेता रात में पोस्टर लगाते हुए भी नजर आए थे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, ओपी चौधरी समेत कई नेता दीवारों पर आरोप पत्र जारी करने से पहले ऑडिटोरियम में चर्चा करते हुए।

शहर में कई जगहों पर भी आरोप पत्र का पोस्टर चस्पा किया गया, साव और चौधरी पोस्टर लगाते हुए।

शहर में कई जगहों पर भी आरोप पत्र का पोस्टर चस्पा किया गया, साव और चौधरी पोस्टर लगाते हुए।

आरोप पत्र का पहला पेज
इसमें एक कार्टून बना है, जिसे वर्दी के साथ दर्शाया गया है। इस वर्दी में मैडल लगे हैं, जिसमें ढेबर, भाटिया, कोषाध्यक्ष, समीर, शुक्ला, टुटेजा, हुसैन और माहेश्वरी लिखा हुआ है। उनके सिर पर एक टोकरी है, जिस पर ढांढ लिखा हुआ है।

बीजेपी ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें एक कार्टुन बना है। जिसे वर्दी के साथ दर्शाया गया है, इस वर्दी में मैडल लगे हैं, जिसमें ढेबर, भाटिया, कोषाध्यक्ष, समीर, शुक्ला, टुटेजा, हुसैन और माहेश्वरी लिखा हुआ है।

टारगेट किलिंग करवाती है राज्य सरकार- अजय चंद्राकर

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने स्वागत भाषण दिया। जिसमें उन्होंने कहा आरोप पत्र एक छोटा सा दस्तावेज है। कांग्रेस एक ऐसी सरकार है जो स्वयं का राजस्व को चोरी करती है। इस सरकार ने कोरोना में 1 रुपये भी खर्च नहीं किया। ये पहली सरकार है जो माफिया को संरक्षण देती है। टारगेट किलिंग करवाती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *