घोंघा डायवर्सन योजना की नहर लाईनिंग कार्य के लिए 15.35 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड-तखतपुर के अंतर्गत घोंघा डायवर्सन सिंचाई योजना की नहर लाईनिंग कार्य के लिए 15 करोड़ 35 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। योजना के तहत क्षेत्र के किसानों को कुल 1631 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।
About The Author

