बिलासपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आत्मीय स्वागत

बिलासपुर । राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राष्ट्रपति का स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने किया। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।
About The Author

