हरिहर सावन महोत्सव एवम् मिलन समारोह में हुआ : रुद्राभिषेक, महिलाओं के विविध खेल प्रतियोगिता संगीत उपरांत अरपा गंगा आरती

1

हरिहर सावन महोत्सव एवम् मिलन समारोह में हुआ : रुद्राभिषेक, महिलाओं के विविध खेल प्रतियोगिता संगीत उपरांत अरपा गंगा आरती

भुवन वर्मा बिलासपुर 28 अगस्त 2023

बिलासपुर । एकांतईश्वर भोलेनाथ व दक्षिण मुखी हनुमान परिसर हरिहर ऑक्सीजोन परिक्षेत्र में हरिहर सावन महोत्सव एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति विकास मंच एवम् हरिहर ऑक्सीजोन के तत्वाधान में हरिहर उद्यान सेंदरी रोड ने आज हरिहर सावन महोत्सव एवम् मिलन समारोह मनाया गया। प्रमुख कार्यक्रम 5 चरणों में किया गया जिसमें- रुद्रा अभिषेक,पौधों को रक्षासूत्र बांधना, गीत संगीत संध्या, महिलाओं की खेल प्रतियोगिता व गौरव सम्मान एवम अरपा गंगा आरती हुआ ।

कार्यक्रम में अतिथि गणों हरिहर के संस्थापक संरक्षण सदस्य डॉक्टर के के सॉव,डॉक्टर विनोद तिवारी ,डॉक्टर संजना तिवारी, बी आर वर्मा , सुरेश कश्यप श्रीकांत चंद्राकर, महेंद्र साहू , मनोज सिन्हा व आर के तावडकर थे । कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भोलेनाथ की रुद्राभिषेक पूजन उपरांत उद्यान के पेड़ों में महिलाओं पुरुषों द्वारा रक्षा बंधन सूत्र बांधकर सेवा हेतु संकल्प लिए गया ।

महिलाओं की विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज की विजयी महिलाओं को अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया । साथ ही हरिया आर्केस्ट्रा किशोर ग्रुप द्वारा सावन पर आधारित सुमधुर गीतों की प्रस्तुति की गई । तदुपरांत संध्या अरपा गंगा आरती का सामूहिक आयोजन के किया । अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इस भव्य गर्म में आयोजन के लिए आयोजक मंडल एवं उपस्थित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दिये ।

कार्यक्रम में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठन के अलावा हरिहर परिवार के सदस्यों में तारा साहू, मोहित श्रीवास, गिरीश शुक्ला प्रतिभा जे मिश्रा, ममता गुप्ता, रेखा गुल्ला, अंजली चावड़ा , किशोर दुबे, गणेश सोनवानी, लक्खू चंदानी हिलेन्द्र ठाकुर, राजेश गुप्ता, रेखा गुल्ला, संतोषी वर्मा, श्रीमती शेफाली निर्मल घोष, अनिता दुआ, बी आर कौशिक, किरण साहू, अनित सोनवानी, विद्या साहू, आर के तावड़कर ,मोहित श्रीवास, जी एल कश्यप, रेखा नेहरू अग्रवाल ओमिषा वर्मा लता रामकुमार वर्मा एसपी रजक दुलाल मुखर्जी रामानंद तिवारी आर्य सीमा वर्मा प्रिय दुबे मुकुंद , ओ पी गुप्ता, शशी जायसवाल डॉ शंकर यादव, भुवन वर्मा, शिव सारथी, निलेश मसीह, योगेश गुप्ता, प्रमोद साहू संजय डायमंड, अजय सिंह, शेखर शर्मा सतीश वर्मा – गणेश सोनवानी, संजय वर्मा लक्मन चंदानी, प्रमोद साहू, बैसाखू भाई सहित हरीहर से जुड़े हुए अनेक सदस्यगन उपस्थित थे।

About The Author

1 thought on “हरिहर सावन महोत्सव एवम् मिलन समारोह में हुआ : रुद्राभिषेक, महिलाओं के विविध खेल प्रतियोगिता संगीत उपरांत अरपा गंगा आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed