किसानों के साथ बर्बरता के खिलाफ भाजपा का बिलासपुर में धरना प्रदर्शन

1
IMG-20200223-WA0007

भुवन वर्मा, बिलासपुर 23 फरवरी 2020

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा किसानों पर की गई बर्बरता के खिलाफ एवं धान खरीदी समय अवधी कम से कम 15 दिन बढ़ाने की मांग सहित अन्नदाता किसानों की मांगों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में धरना प्रदर्शन किया गया एवं धरना पश्चात महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरने में प्रमुख रूप से अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री छ.ग. शासन, अरूण साव सांसद बिलासपुर, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी मस्तूरी विधायक, रजनीश सिंह बेलतरा विधायक, रामदेव कुमावत जिलाध्यक्ष, घनश्याम कौशिक जिला महामंत्री कृष्ण कुमार कौशिक जिला उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल, रामनारायण भारद्वाज श्रीमती रूखमणी कौशिक अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा गोविन्द यादव जिला मंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

About The Author

1 thought on “किसानों के साथ बर्बरता के खिलाफ भाजपा का बिलासपुर में धरना प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *