आशीर्वाद टेस्ट ट्यूब बेबी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ नलिनी एस एन मड्डरिया को धनवंतरी सम्मान 2023 से किया गया सम्मानित : प्रख्यात क्रिकेटर कपिल देव रहे मुख्य अतिथि

आशीर्वाद टेस्ट ट्यूब बेबी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ नलिनी एस एन मड्डरिया को धनवंतरी सम्मान 2023 से किया गया सम्मानित : प्रख्यात क्रिकेटर कपिल देव रहे मुख्य अतिथि
भुवन वर्मा । 30 जून 2023 । बिलासपुर
रायपुर । आईबीसी 24 धनवंतरी 2023 सम्मान समारोह का आयोजन अस्पतालों के उत्कृष्ट सेवा के लिए यह आयोजन किया गया था । जिसमें प्रदेश के मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में योगदान करने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया गया ।
इसी कड़ी में अंचल से वरिष्ठ टेस्टट्यूब बेबी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ नलिनी एस एन मड्डरिया को धनवंतरी सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात क्रिकेटर कपिल देव के कर कमलों से चिकित्सकों का सम्मान किया गया । उक्त अवसर पर IBC24 के डायरेक्टर एवं अंचल के वरिष्ठ पत्रकार गण विशेष रूप से उपस्थित थे ।विदित हो कि डॉ नलिनी मढरिया विगत 25 वर्ष से आशीर्वाद हॉस्पिटल में टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर का संचालन कर रही है उन्होंने अबतक हजारों सूनी गोद को किलकारीयों से आबाद कर चुकी है । उन्हें अब तक छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एवं सामाजिक संगठन द्वारा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में विशिष्ट कीर्तिमान स्थापित करने पर सम्मानित किया जा चुका है । आज की सम्मान समारोह में डॉक्टर नलिनी मदरिया डॉक्टर एस एन मड्डरिया, आशीर्वाद हॉस्पिटल डायरेक्टर हरिशंकर मड़रिया सहित आशीर्वाद हॉस्पिटल परिवार के सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित थे ।
अस्मिता और स्वाभिमान पत्रिका परिवार उन्हें इस शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई प्रेषित करता है ।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.