निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुईं शुरुवात प्रथम दिवस तीन प्रशिक्षणार्थी हुए शामिल

0
20d6eced-1f39-4bb9-99b0-1f5911fc1615

निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुईं शुरुवात प्रथम दिवस तीन प्रशिक्षणार्थी हुए शामिल

भुवन वर्मा बिलासपुर 16 जून 2023

बिलासपुर – सूत सारथी समाज बिलासपुर द्वारा प्रदेश महासचिव श्री शिव सारथी के मार्गदर्शन में सुमंत सूत सारथी सामाजिक भवन कस्तूरबा नगर में समाज की बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुवात किया गया है जिसके प्रथम दिवस तीन बालिकाओं कु.कृति सोनवानी, रेशमी सोनवानी, कु.आंचल बहुत ज्यादा उत्साहित होकर ट्रेनिंग लेने पहुंचे। जिन्हें समाज के महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों जिनमें श्रीमती विद्या सोनवानी, श्रीमती संध्या सारथी एवं श्रीमती अंजू भास्कर ने प्रशिक्षण प्रदान किए।इस कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से प्रदेश महासचिव श्री शिव सारथी एवं समाज के वरिष्ठ समाज सेवी प्राचार्य श्री ईश्वर सोनवानी जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस संबंध में सूत सारथी समाज बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्री गणेश सोनवानी,जिला सचिव श्री संत सारथी एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार सारथी, जिला उपाध्यक्ष श्री पवन सारथी, श्री बाली सारथी, श्री दिनेश सारथी युवा अध्यक्ष श्री संदीप सोनवानी, हरीश सारथी, विनोद सारथी, बाबी सारथी ने समाज की सभी महिलाओ एवं बालिकाओं से अपील किया है कि इस रोजगार उन्मूखी कार्यक्रम का लाभ उठाए एवं अपने और अपने परिवार को आत्मनिर्भर बनाए। उक्त जानकारी प्रदेश महासचिव श्री शिव सारथी के द्वारा दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *