जाँजगीर जिले के 9 में से सात जनपद में कांग्रेस का कब्जा

भुवन वर्मा, बिलासपुर 13 फरवरी 2020
जांँजगीर चाँपा — छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आज जनपद अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। जांजगीर-चांपा जिले के 09 जनपद पंचायतों में से 07 जनपदों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया है। वहीं जिले की नवागढ़ जनपद पंचायत से भाजपा की प्रीति देवी सिंह अध्यक्ष पद के लिये चयनित हुई है और पामगढ़ जनपद पंचायत में बहुजन समाज पार्टी के राजकुमार चन्द्रा अध्यक्ष पद के लिये चयनित हुये हैं।
इसके अलावा अकलतरा जनपद पंचायत से कांग्रेस की शिवानी सुशांत सिंह, बलौदा जनपद पंचायत से कांग्रेस की नम्रता कन्हैया राठौर, बम्हनीडीह जनपद पंचायत से कांग्रेस की आशा बालेश्वर साहू, सक्ती जनपद पंचायत से कांग्रेस के राजेश राठौर, जैजैपुर जनपद पंचायत से कांग्रेस की रोशनी कुलदीप चंद्रा, मालखरौदा जनपद पंचायत से कांग्रेस की लकेश्वरी देवा लहरे और डभरा जनपद पंचायत से कांग्रेस की श्रीमति दयाल दास सोनी अध्यक्ष चुनी गई हैं।
अरविन्द तिवारी की रपट
About The Author


Join the global gaming community and rise to fame! Lucky cola
2025年のランキング上位のオンラインカジノを探索しましょう。ボーナス、ゲームの種類、信頼性の高いプラットフォームを比較して、安全で充実したゲームプレイをお楽しみくださいスロットマシン