छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 10 पुलिसकर्मी शहीद : 50 किलो विस्फोटक से ब्लास्ट, ड्राइवर की भी मौत 8 लाख के इनामी को निकले थे पकड़ने
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 10 पुलिसकर्मी शहीद : 50 किलो विस्फोटक से ब्लास्ट, ड्राइवर की भी मौत 8 लाख के इनामी को निकले थे पकड़ने
भुवन वर्मा बिलासपुर 26 अप्रैल 2023

दंतेवाड़ा । जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली के बीच हुए IED ब्लास्ट के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। ये जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट के थे।इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक 50 किलो विस्फोटक से ब्लास्ट किया गया। हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली के बीच हुआ। जवान मंगलवार रात हार्डकोर नक्सली कमांडर और 8 लाख के इनामी जगदीश की सूचना पर निकले थे। बुधवार सुबह करीब 7 बजे यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसी दौरान लौट रहे जवानों के वाहन को धमाके से उड़ा दिया।


IG सुंदरराज पी ने कहा- मौके पर सीनियर ऑफिसर्स भेजे गए हैं। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। जवानों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल लाया गया। नक्सली हमले में शहीद होने वालों में प्रधान आरक्षक जोगा सोढ़ी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, नव आरक्षक जोगा कवासी, नव आरक्षक हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम जगदीश कवासी और गाड़ी के ड्राइवर धनीराम यादव शामिल हैं।
नक्सलियों का हमले के लिए कैंपेन चल रहा बस्तर में नक्सलियों का TCOC (टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन) चल रहा है। नक्सली इस दौरान अक्सर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं। TCOC को देखते हुए फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। बस्तर के सभी जिलों में जवानों को सचिंग के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद पहुंचे जवानों ने शहीद हुए जवानों के हथियार निकालकर सुरक्षित रखे। 5 दिन पहले नक्सली कैंप ध्वस्त किया था 5 दिन पहले सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया था। भारी मात्रा में विस्फोटक समेत नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया था। बताया जा रहा है कि इस कैंप में करीब 25 से 30 की संख्या में नक्सली मौजूद थे। जवानों के आने की खबर मिलते ही सभी नक्सली भाग गए , ED ब्लास्ट के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया। सूत्रों की मानें तो हमले में 50 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ है।
PM-CM ने दुख जताया, बघेल ने कहा- नक्सलियों को बख्शेंगे नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हम हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमले पर दुख जताया है। कहा- शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। वे गुरुवार को कर्नाटक दौरा रद्द कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हर संभव सहायता देने की बात कही है।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.