एकॉइन राष्ट्रीय दृष्टि रथ बिलासपुर में 14 फरवरी को : अंधत्व निवारण का अनोखा प्रयास
एकॉइन राष्ट्रीय दृष्टि रथ बिलासपुर में 14 फरवरी को : अंधत्व निवारण का अनोखा प्रयास
भुवन वर्मा बिलासपुर 12 फ़रवरी 2023

बिलासपुर – एकॉइन ( नेत्र विशेषज्ञों की राष्ट्रीय सोसाइटी ) एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी आप्थाल्मालॉजी ऑफ इंडिया के द्वारा पूरे भारत में अंधत्व से बचाव व जनजागरण हेतु दृष्टि रथ का आयोजन बिलासपुर में 14 फरवरी को सी. एम. एच. ओ. ऑफिस से 3 बजे दोपहर शुरू होकर सिम्स में जाकर समाप्त होगा | एकॉइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एल. सी. मढरिया ने बताया हमारे देश में डायबिटीज कांचबिंद के कारण व मोतियाबिंद के कारण देरी से ऑपरेशन होने के कारण हर साल लाखों लोग अंधत्व के शिकार हो जाते हैं । इसी उद्देश्य को लेकर पूरे भारतवर्ष में जागरूकता के लिए एकॉइन सोसाइटी द्वारा दृष्टि रथ का आयोजन सी.एम.एच.ओ.ऑफिस से सिम्स तक आयोजित किया गया है ।

विदित हो दृष्टि रथ का शुभारंभ सी.एम.एच.ओ. डॉ अनिल श्रीवास्तव व सिम्स डीन डॉ के. के. सहारे के आतिथ्य में शुरू होगा एकॉइन राष्ट्रीय सचिव डॉ प्रो. सपन सामंता के नेतृत्व में सिम्स के प्रोफेसर डॉ. यू.सी. तिवारी व शहर के नेत्र विशेषज्ञों में डॉ. संजय मेहता, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. सौरभ लूथरा व अन्य सभी नेत्र विशेषज्ञ आई.एम.ए. के अध्यक्ष व सक्षम के अध्यक्ष डॉ प्रशांत द्विवेदी, आरएसएसडीआई के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कालविट, आईएमए व शहर के गणमान्य नागरिक व स्वयंसेवी संस्था हरिहर ऑक्सीजोन के संयोजक भुवन वर्मा, सहसयोंजक डॉ शंकर यादव की पूरी टीम व सक्षम के सदस्यगण सहित अंचल के चिकित्सकगण सम्मिलित होंगे | डॉ. एल.सी. मढरिया ने बताया की 15 फ़रवरी को मुंगेली , 17 फ़रवरी को कवर्धा जिले में दृष्टि रथ आयोजित किया गया है । डॉ मडरिया ने शहर के आम लोगों से अपील किये इस अंधत्व निवारण जन जागरूकता अभियान में शामिल होकर जानकारी प्राप्त कर कार्यक्रम को सफल बनावे । उक्त जानकारी डॉ एल सी मढ़रिया वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ एवम अध्यक्ष एकॉइन राष्ट्रीय संगठन ने दी ।
About The Author


Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.com/join?ref=IHJUI7TF