श्रीमती द्रौपदी मुर्मु होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार : भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में झारखंड की पूर्व राज्यपाल के नाम पर मुहर – वही यशवंत सिन्हा विपक्षी उम्मीदवार
श्रीमती द्रौपदी मुर्मु होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार: भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में झारखंड की पूर्व राज्यपाल के नाम पर मुहर – वही यशवंत सिन्हा विपक्षी उम्मीदवार
भुवन वर्मा बिलासपुर 21 जून 2022

नई दिल्ली । एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के मयूरभंज की निवासी हैं, वे झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल बनी थीं।
देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु के नाम पर मुहर लगा दी है। मंगलवार शाम को भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद मुर्मु के नाम पर सहमति बनी। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे।
मीटिंग के बाद नड्डा ने कहा कि मीटिंग में 20 नामों पर चर्चा की गई। मीटिंग में तय किया गया था कि इस बार राष्ट्रपति कैंडिडेट के लिए पूर्वी भारत से किसी दलित महिला को चुना जाना चाहिए। इसके बाद मुर्मु के नाम को मंजूरी दी गई।
ओडिशा की रहने वाली हैं 64 साल की मुर्मु

झारखंड की नौंवी राज्यपाल रहीं 64 साल की द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली हैं। वे ओडिशा के ही रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। वह पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें राज्यपाल बनाया गया। इससे पहले बीजेपी-बीजेडी गठबंधन सरकार में साल 2002 से 2004 तक वह मंत्री भी रहीं । मुर्मु झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल भी रही हैं।
विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को बनाया

इधर विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय किया है। इसके बाद सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे कि वे राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं। नई दिल्ली में विपक्ष की बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हम 27 जून को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे।
About The Author


Thank you for addressing this topic. It’s very relevant to me.