मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिरासत में: दिल्ली पुलिस से सीएम सुरक्षा अधिकारियों की नोकझोंक: बिलासपुर में मौन धरना प्रदर्शन शैलेश पाण्डेय ,अटल श्रीवास्तव,प्रमोद नायक , रविंद्र सिंह सहित कांग्रेसकार्यकर्ता हुए शामिल

0
Screenshot_20220613-145450

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिरासत में: दिल्ली पुलिस से सीएम सुरक्षा अधिकारियों की नोकझोंक: बिलासपुर में मौन धरना प्रदर्शन शैलेश पाण्डेय ,अटल श्रीवास्तव,प्रमोद नायक , रविंद्र सिंह सहित कांग्रेसकार्यकर्ता हुए शामिल

भुवन वर्मा बिलासपुर/रायपुर/ नई दिल्ली 13 जून 2022


/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ युवा कांग्रेस के नेता भी सड़क पर थे। प्रवर्तन निदेशालय -ED के बाहर प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के साथ दिल्ली पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई। बघेल के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे ही एक प्रदर्शन में शामिल रायपुर से कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 10 बजे ही दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुच गए थे। वहां प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, केंद्र सरकार, सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर केंद्र की सरकार द्वारा की जा रही नफरत और डर की राजनीति को जनता तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस, केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाएगी। कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित सभी बड़े नेता मौजूद थे। कुछ देर बाद वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचे। बाद में सभी लोग राहुल गांधी के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय की ओर रवाना हुए। पुलिस की बेरीकेडिंग की वजह से प्रदर्शन कई टुकड़ों में बंट गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ED दफ्तर के बाहर सड़क पर डिटेन कर लिया गया। वहां पुलिस ने भारी बेरीकेट, गाड़ियां लगाई थीं। वहीं मुख्यमंत्री के चारो तरफ रैपिड एक्शन फोर्स के • जवानों की भारी तैनाती कर उनका कहीं भी जाना रोक दिया गया। मुख्यमंत्री के साथ मौजूद छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने उनको सुरक्षा घेरे में ले लिया। इस बीच दिल्ली पुलिस के अधिकारी सीएम को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा, पुलिस उनके सुरक्षा अधिकारी से बात करे। बाद में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने साफ शब्दों में कह में दिया कि वे लोग सीएम को किसी दूसरी गाड़ी में नहीं ले जाने जाने देंगे। उनकी गाड़ी मंगाई जाए, वे सीएम को ले जाएंगे। बाद में पुलिस सीएम सुरक्षा की गाड़ी मंगाने को तैयार हुई।

इधर बिलासपुर में क्रेन्द्र सरकार व ई ङी के खिलाफ क्रागेस का मौन धरना प्रदर्शन नेहरु चौक बिलासपुर मे आज किया गया। जिसमे विधायक शैलेश पाण्ङेय, जिला शहर अध्यक्ष विजय पाण्ङेय जिलाध्यक्ष विजय केशरवारी संसदीय सचिव रश्मि आशिष सिंह अटल श्रीवास्तव छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह , इग्रिंङ मेक्लाऊङ वाणी राव चुन्नी साहु प्रमोद नायक अरुण चौहान अर्जुन तिलारी राजेन्द्र शुक्ला राजेश पाण्ङेय दिलीप लहरीया अभयनरायण राय महेश दुवे राजेन्द्र धीवर राजेन्द्र साहु केशव गोरख शिवा मुदिलयार सगीत मोईत्रा अब्दुल खालिद प्रशांत पाण्ङेय रजीत खनुजा आदि शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed