नेफ्सकाब के राष्ट्रीय सम्मान से सहकारिता के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवाओं के लिए बैजनाथ चंद्राकर हुए सम्मानित

1
B1AE4C17-06E4-4FC4-8ED3-CF49E793AC86

नेफ्सकाब के राष्ट्रीय सम्मान से सहकारिता के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवाओं के लिए बैजनाथ चंद्राकर हुए सम्मानित

भुवन वर्मा बिलासपुर 28 अप्रैल 2022

रायपुर । राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दीनदयाल आडिटोरियम रायपुर में दिनाँक 25.04.2022 को आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर को नेफसकाब के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए। इस पुरस्कार वितरण समारोह में देशभर के अन्य राज्यों के 18 सहकारी संस्थाओ को नेफसकाब के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। बैजनाथ चन्द्राकर को यह सम्मान सहकारिता में दीर्घकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए दिया गया। सम्मेलन के अतिविशिष्ट अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, कृषि मंत्री श्री रविंद चौबे, कृभको अध्यक्ष डॉ चंद्रपाल सिंह यादव, नेफसकाब अध्यक्ष श्री कोन्दुरू रविन्दर राव, नेफेड अध्यक्ष डॉ बिजेंद्र सिंह, एम एल सी डॉ सुनील कुमार सिंह , विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर श्री प्रमोद नायक, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक रायपुर श्री पंकज शर्मा, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव माननीय नवाज खान, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अम्बिकापुर श्री रामदेव राम देव राम, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग जवाहर वर्मा, आवास संघ अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल,अध्यक्ष राज्य संघ श्री गुप्ता. विशेष सचिव सहकारिता, छत्तीसगढ़ शासन हिमशिखर गुप्ता, अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक के एन कांडे एवं छत्तीसगढ़ के 1500 सहकारी प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

About The Author

1 thought on “नेफ्सकाब के राष्ट्रीय सम्मान से सहकारिता के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवाओं के लिए बैजनाथ चंद्राकर हुए सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *