अटल विश्वविद्यालय, बिलासपुर- तृतीय दीक्षांत समारोह 21 अप्रैल को : संघ लोक सेवा आयोग अध्यक्ष, राज्यपाल , मुख्यमंत्री, अध्यक्ष विधानसभा, राजस्व मंत्री, एवम शिक्षा मंत्री के आतिथ्य में होगा समारोह

0
IMG-20220415-WA0017


अटल विश्वविद्यालय बिलासपुर –
तृतीय दीक्षांत समारोह 21 अप्रैल को : संघ लोक सेवा आयोग अध्यक्ष, राज्यपाल , मुख्यमंत्री, अध्यक्ष विधानसभा, राजस्व मंत्री, एवम शिक्षा मंत्री के आतिथ्य में होगा समारोह

भुवन वर्मा बिलासपुर 15 अप्रेल 2022


बिलासपुर । अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का तृतीय दीक्षांत समारोह बी.आर. यादव, अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम, बहतराई, बिलासपुर (छ.ग.) में आयोजित होगा। उक्त दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की ओर से 151 स्वर्ण पदक, दानदाताओं की ओर से 51 स्वर्ण पदक तथा संस्थागत रूप से 01 स्वर्ण पदक उक्त समारोह में शीर्ष स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रदाय किया जाना है।
उक्त तृतीय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल, छ.ग. एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसईया उइके , समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप कुमार जोशी, अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल अतिविशिष्ट अतिथि, डॉ चरण दास महंत विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़, जयसिंह अग्रवाल, राजस्व मंत्री एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं प्रभारी मंत्री जिला बिलासपुर (छ.ग.) विशिष्ट अतिथि उमेश पटेल , उच्च शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़, श्रीमती रश्मि सिंह, संसदीय सचिव एवं विधायक तखतपुर छ.ग. एवं सदस्य कार्यपरिषद्, धरमजीत सिंह, विधायक लोरमी छ.ग. एवं सदस्य, कार्यपरिषद्, शैलेष पाण्डेय, विधायक बिलासपुर, छत्तीसगढ़, धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़, अरूण कुमार साव, सांसद, संसदीय क्षेत्र, बिलासपुर (छ.ग.), रामशरण यादव, महापौर, नगर पालिका निगम बिलासपुर, विश्वविद्यालय कार्यपरिषद एवं विद्यापरिषद के सदस्यगण, प्राचार्यगण, अध्यापकवृंद, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस प्रकार लगभग 1000 अतिथिगण इस समारोह में सम्मिलित रहेंगे।
समारोह में क्रमशः 07 महानुभावों को विद्या-वाचस्पति (क्वबजवत व िच्ीपसवेवचील) की मानद उपाधि से अलंकृत किया जावेगा जिनके नाम है:- 1. डाॅ. पृथ्वीराज पाटिल, कुलाधिपति, डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय, कोल्हापुर (महाराष्ट्र) 2. भीखू भाई पटेल, कुलाधिपति, एन.एस. पटेल ग्रुप आॅफ इंस्टिट्यूट, आनंद, गुजरात 3. डाॅ. एन.एच. नाथवानी, सेवानिवृत्त, प्राध्यापक 4. अशोक मित्तल, कुलाधिपति, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर 5. सतीश जायसवाल, प्रख्यात साहित्यकार, बिलासपुर (छ.ग.) 6. श्री बोधराम कंवर, पूर्व विधायक 7. धरमजीत सिंह, माननीय विधायक, लोरमी, मुंगेली (छ.ग.)।
इसके अतिरिक्त 27 दानदाताओं द्वारा निम्नानुसार स्वर्ण पदक प्रदाय किया जावेगा 1. स्व. श्रीमती चमेली देवी सेठ स्मृति 2. स्व. पति रघुनंद सिंह ठाकुर स्मृति 3. एल्डरमेन्स एसोशिएशन, बिलासपुर 4. स्व. श्रीमती सविता गुलाटी स्मृति 5. श्रीमती चारूमति बाई-पं.कपिलेश्वर प्रसाद तिवारी स्मृति 6. स्व. प्रो. आर.के. खन्ना स्मृति 7. श्रीमती विद्यावती कोहली स्मृति 8. स्व. डी.एन. शुक्ला (से.नि.प्राचार्य) स्मृति 9. स्व. मदन किशोर श्रीवास्तव स्मृति 10. स्व. श्रीमती अनिता कुमार स्मृति 11.स्व. सेठ गोपीराम अग्रवाल स्मृति 12. स्व. डाॅ. राजनारायण दीक्षित एवं सुर्यकुमारी दीक्षित स्मृति 13. स्व. उमा गुप्ता, स्मृति 14. स्व. श्रीमती रामदुलारी वर्मा स्मृति 15. स्व. श्री नीलकंठ कमलेश एवं स्व. श्रीमती फूलबाई कमलेश स्मृति 16. स्व. शैल कुमारी अग्रवाल स्मृति 17. स्व. श्री धर्मप्रकाश टाह स्मृति 18. स्व. कु. नीतीकिरण श्रीवास्तव स्मृति 19. स्व. कमल कुमार देवांगन स्मृति 20. स्व. जमुना प्रसाद वर्मा स्मृति 21. दी जयनारायण ट्रस्ट, कानपुर स्मृति 22. दी जयनारायण ट्रस्ट, कानपुर स्मृति 23. स्व. ठाकुर प्रसाद अग्रवाल रतनपुर स्मृति 24. स्व. कृष्णानंद वर्मा स्मृति 25. स्व. श्रीमती शांती वर्मा स्मृति 26. स्व. क्षमादेवी लखमीचंद जैन स्मृति 27. स्व. सईद अफजल अहमद रिजवी स्मृति।


विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया जावेगा तथा मंच सज्जा एवं प्रस्तुतीकरण छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित रहेगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव के निर्देशानुसार तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का निवर्हन कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed