अरुण साव पहुंचे अमृतसर : स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक कर किये चुनाव अभियान की शुरुवात , अमृतसर में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक – सांसद साव अपने प्रभार वाले खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र हुए रवाना
अरुण साव पहुंचे अमृतसर : स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक कर किये चुनाव अभियान की शुरुवात , अमृतसर में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक – सांसद साव अपने प्रभार वाले खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र हुए रवाना
भुवन वर्मा बिलासपुर 27 जनवरी 2022
बिलासपुर- विदित हो कि बिलासपुर सांसद अरुण साव को भारतीय जनता पार्टी ने सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अरुण साव को पंजाब विधानसभा के चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र का प्रभार दिया है।
सांसद अरुण साव आज अमृतसर पहुंचे, तथा स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर चुनाव अभियान की शुरुवात की। उन्होंने अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अमृतसर से सांसद साव अपने प्रभार वाले खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत तरण तारण जिला मुख्यालय में तरण तारण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नवरीत सिंह सफीपुर, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अब तक की पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया साथ ही क्षेत्र की राजनीतिक समीकरणो की जानकारी प्राप्त किया एवं कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए निष्ठापूर्वक काम करने का आह्वान किया।