अंचल के आदिवासी महिलाएं गौठान के जरिए करेंगीं व्यवसाय दोना पत्तल, वर्मी खाद व पशुपालन सहित अनेक योजनाएं का कलेक्टर ने किया अवलोकन

2
1574343197

भुवन वर्मा, बिलासपुर 22 नवंबर 2019

बिलासपुर- कोटा विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कंचनपुर के आदर्श गौठान में बागवानी, वनोपज और पशुपालन से सम्बन्धित आर्थिक गतिविधियां शुरू की जा रही है।

कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने आज यहां के गौठान का निरीक्षण कर अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिया। वन ग्राम कंचनपुर में पांच एकड़ क्षेत्र में गौठान बनाया गया है। यहां प्रतिदिन लगभग 200 गायें आती है। गौठान में अजोला टैंक बनाया गया है जहां जानवरों के लिए अजोला चारा उपलब्ध रहता है। गौठान से निकले गोबर का वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने लिए पांच टैंक भी बनाये गये हैं। गांव की दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह ने खाद बनाने का कार्य शुरू किया है। सभी महिलाएं आदिवासी बिंझवार जाति की हैं। अभी पांचों टैंक में कुल 60 क्विंटल वर्मी खाद तैयार हो चुका है, सूखने के बाद इनकी बिक्री की जायेगी। गौठान से लगे हुए दो एकड़ क्षेत्र में समूह की महिलाओं ने बाड़ी भी तैयार की है। इन्हें उद्यानिकी विभाग ने सब्जी, भाजी के बीज उपलब्ध कराये हैं। कलेक्टर ने यहां के भ्रमण के दौरान उक्त कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां फूलों की खेती, मधुमक्खी पालन, दोना-पत्तल एवं पोल्ट्री एवं बतख पालन की गतिविधि इसी वर्ष प्रारंभ करें। कलेक्टर ने महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर चर्चा की कलेक्टर डॉ. अलंग ने गौठान में जमीन पर बैठकर विभिन्न स्व सहायता समूहों की महिलाओं से उनकी गतिविधियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने महिलाओं के लगन की तारीफ की और कहा कि इससे भविष्य में उन्हें काफी लाभ होगा। महिलाओं ने फूल की खेती, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, बतख पालन के लिए दिये गये कलेक्टर के सुझाव को लेकर उत्साह दिखाया। महिलाओं को डॉ. अलंग ने बताया कि गौठान में दोना पत्तल मशीन लगाई जायेगी। महिलाओं ने बाड़ी के लिए अतिरिक्त पानी की आवश्यकता बताई, जिस पर कलेक्टर ने पीएचई को बोर कराने का निर्देश दिया है।

उपस्थित महिलाओं ने बताया कि वे भी गोबर से गमला व दीया बनाना चाहती हैं। कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को इसका प्रशिक्षण महिलाओं को देने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने इस दौरान बैगा परियोजना के तहत 19 हितग्राहियों को बकरियां वितरित की, जिससे वे बकरीपालन व्यवसाय करेंगे। इसके अलावा एक आदिवासी महिला को कुक्कुट पालन के लिये चूजे प्रदान किए गये।

About The Author

2 thoughts on “अंचल के आदिवासी महिलाएं गौठान के जरिए करेंगीं व्यवसाय दोना पत्तल, वर्मी खाद व पशुपालन सहित अनेक योजनाएं का कलेक्टर ने किया अवलोकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed