केंद्रीय कोयला मंत्रीः प्रह्लाद जोशी ने कहा- कोल प्रोडक्शन बढ़ा रहे, अब स्थिति नियंत्रण में है; किसी भी कीमत पर देश में नहीं होने देंगे बिजली संकट : बिलासपुर पहुंचने पर धरम, अरुण, रजनीश सहित स्थानीय भाजपा नेताओं ने किये आत्मीय स्वागत
केंद्रीय कोयला मंत्रीः प्रह्लाद जोशी ने कहा- कोल प्रोडक्शन बढ़ा रहे, अब स्थिति नियंत्रण में है; किसी भी कीमत पर देश में नहीं होने देंगे बिजली संकट : बिलासपुर पहुंचने पर धरम, अरुण, रजनीश सहित स्थानीय भाजपा नेताओं ने किये आत्मीय स्वागत
भुवन वर्मा बिलासपुर 13 अक्टूबर 2021
बिलासपुर । कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। उनके साथ कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल भी आए हैं। दोनों एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से कोरबा चले गए। छत्तीसगढ़ की 41 खदानों से कोल इंडिया की कंपनी SECL कोयला निकालती है। यह देश से निकलने वाले कोयले का 20 फीसदी है। 150 लाख मीट्रिक टन कोयले का सालाना उत्पादन होता है। कोरबा जिले की ही खदानों से SECL 130 लाख मीट्रिक टन कोयला निकालती है।
कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने मीडिया से बात नहीं की। कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वे कोयला उत्पादन बढ़ाने को लेकर मंथन करेंगे और कोरबा में अधिकारियों की बैठक लेकर उत्पादन की समीक्षा करेंगे। इस समय देश में डिमांड बढ़ गई है और बारिश के कारण खदानों से कोयला निकालने में परेशानी हो रही थी, इसलिए ऐसी स्थिति थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह नियंत्रण
में हैं। उन्होंने कहा कि इस समय बिजली कंपनियों की डिमांड 1.1 मिलियन टन है, लेकिन हम आज की तारीख में ही 2 मिलियन टन का प्रोडक्शन करने लगे हैं। मंत्री जोशी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड
लिमिटेड (SECL) के मेगा प्रोजेक्ट दीपका, गेवरा व कुसमुंडा खदान का दौरा करेंगे। कोयला मंत्री जोशी अधिकारियों की बैठक के बाद दोपहर 2:30 बजे वापस गेवरा से बिलासपुर आएंगे। फिर तीन बजे बिलासपुर से विशेष विमान से रांची के लिए रवाना होंगे।
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और सांसद अरुण साव रजनीश ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद •जोशी का स्वागत किया। कोरोना काल में बिजली की खपत कम होने से घटा उत्पादन देश में कोयला संकट गहराने का प्रमुख कारण कोरोना काल में उत्पादन कम करने को माना जा रहा है। अफसर बताते हैं कि जिन राज्यों को SECL द्वारा कोयला उपलब्ध कराया जाता है उन राज्यों ने बिजली उत्पादन कम होने के कारण कोल इंडिया से कोयला लेने में आनाकानी की। उनके द्वारा कोयला खरीदी के अनुबंधों का भी नवीनीकरण नहीं कराया गया। इसके चलते SECL को उत्पादन घटाना पड़ गया।
केंद्रीय कोयला मंत्री माननीय पहलाद जोशी का चकरभाठा विमानतल में आगमन के अवसर पर माननीय धरमलाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सवनी महामंत्री प्रदेश भाजपा अरुण साहू विधायक सम्मानीय रजनीश सिंह विधायक कृष्णमूर्ति बांधी पूर्व सांसद लखनलाल साहू श्रीमती हर्षिता पांडे रामदेव कुमावत भाजपा जिला अध्यक्ष गुलशन ऋषि कृष्ण कुमार कौशिक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर कोमल ठाकुर पेगन वर्मा बलराम देवांगन सतीश शर्मा विष्णु बिंदल दिनेश पांडे मनोज दुबे श्रीमती जया पांडे अभिषेक तिवारी दीपक वर्मा लक्छमी नारायण मरावीसहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी वा कार्यकर्ता ने स्वागत किया किया । इस अवसर पर कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि देश में बिजली उत्पादन के लिए जितना कोयला की जरूरत है हम उतनी पूर्ति लगातार कर रहे हैं इसके अलावा कोयला का भंडारण भी बढ़ता जा रहा है देश में बिजली संकट की कोई स्थिति पैदा नहीं हो रही है बल्कि उत्पादन किया जा रहा है उन्होंने कहा की बिजली पावर मंत्रालय से हमें 20 तारीख के बाद 1.9 मिलियन टंका टारगेट दिया गया था जिसके एवज में अभी तक कोयले का 2 मिलियन टन का उत्पादन किया जा चुका है
About The Author







Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.