अंबालिका साहू सदशय श्रम कल्याण मंडल की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश ने की घोषणा: सरगांव महाविद्यालय में बनेगा अहाता सुरक्षित होगा परिसर
अंबालिका साहू सदशय श्रम कल्याण मंडल की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश ने की घोषणा: सरगांव महाविद्यालय में बनेगा अहाता सुरक्षित होगा परिसर
भुवन वर्मा बिलासपुर 5 अक्टूबर 2021
सरगांव | श्रम कल्याण मंडल की सदस्य एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास महाविद्यालय सरगांव की जनभागीदारी सदस्य की अध्यक्ष अंबालिका साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के अहाता निर्माण कार्य की घोषणा की है। मुंगेली में किसान सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल ने जिले के विकास कार्य के लिए विभिन्न घोषणाएं की है। बिना अहाता निर्माण के महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, सायकल स्टैंड सहित अन्य सुविधाएं मुमकिन नहीं थी। रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्थित महाविद्यालय पूर्ण रूप से विकसित नजर आएगा। घोषणा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अंबालिका साहू का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी अम्बस्ट, प्रदेश अध्यक्ष खिलावन बघेल, जिलाध्यक्ष भारत पठारी व छत्तीसगढ़ मेहर समाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।