पर्यटन दिवस, श्राद्ध पक्ष की षष्टि, भगत सिंह जयंती एवम राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर गूगल मीट में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन

0
IMG-20210927-WA0056

पर्यटन दिवस, श्राद्ध पक्ष की षष्टि, भगत सिंह जयंती, राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर गूगल मीट में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन

भुवन वर्मा बिलासपुर 27 सितंबर 2021

बिलासपुर । अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई द्वारा नित्य आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में आज 27 सितंबर 2021 सोमवार को विश्व पर्यटन दिवस, श्राद्ध पक्ष की षष्टि, भगत सिंह जयंती, राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर गूगल मीट में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का श्री गणेश अध्यक्ष डॉ अनीता अग्रवाल ने श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित, पितरों को नमन कर गणेश वंदना से किया। उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और भगत सिंह राजा राम मोहन राव को मंच के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि हम महिलाएं ही माता है हमें अपनी संतान को समाज प्रेम और राष्ट्र प्रेम को सर्वोपरि रख उसके हित में कार्य करने के संस्कार दे सकती है।
उन्होंने मुख्य अतिथि समाजसेवी लक्ष्मी सोनी को डिजिटल रोली चावल का तिलक लगा श्रीफल और पुष्प गुच्छ स्वागत किया। उनका संक्षिप्त जीवन परिचय दें डिजिटल मंच पर उनके उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया।

  • मुख्य अतिथि लक्ष्मी सोनी* वरिष्ठ समाजसेवी ने अपने वक्तत्व में भगत सिंह जयंती पर उनके जीवन का संक्षिप्त परिचय दें उनकी वीरता त्याग के कई किस्से बताएं और सब से अपील की कि हमें उनके जैसे राष्ट्रभक्त देश प्रेमी बन उनके दिखाएं मार्ग और सिद्धांतों पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीवास्तव जी ने पर्यटन दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और जीवन में पर्यटन और पर्यटन स्थल का मनोरंजन धार्मिक आर्थिक साधन को बड़े सरल शब्दों में विस्तार से समझाया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया पर्यटन हमारे मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण साधन है। मनुष्य एक स्थान पर रहते-रहते थकान का अनुभव करने लगता है। नए क्षेत्रों के भ्रमण से उसकी यह थकान और सुस्ती दूर हो सकती है। देशाटन से हम दुनिया के देशों की वास्तविक स्थिति का पता लगा पाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन उमा बंसल महासचिव ने किया उन्होंने विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में परिचर्चा की।

प्रेमलता गोयल उपाध्यक्ष ने आज का इतिहास बताया।
1833 में मशहूर समाज सुधारक राम मोहन राय का निधन। 1907 में महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का जन्म। 1998 में अमेरिका के लैरी पेज और सर्जी बेन ने सर्च इंजन गूगल की स्थापना की। मिहिर सेन पहले भारतीय ब्रिटिश चैनल पार करने वाले तैराक बने।

कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को उनकी उपस्थिति अभिव्यक्ति के लिए आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह भेंट दिया गया। विश्व कल्याण की भावना से शांति पाठ द्वारा विधिवत कार्यक्रम का समापन किया गया।

हेमलता मित्तल लक्ष्मी सोनी कुसुम अग्रवाल प्रेमलता गोयल रंजना गोयल,सिया अग्रवाल उमा बंसल डिंपल अग्रवाल पुष्पा अग्रवाल गिरिजा गोयल राजबाला गर्ग रंजना गर्ग मधु अग्रवाल डिंपल अग्रवाल मंजू गोयल राजबाला गोयल उपस्थित थे सभी ने अपने अपनी अभिव्यक्ति और भजन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed