जलवायु परिवर्तन से लाखों पेड़ों की प्रजातियों पर खतरा: आओ पेड़ लगायें हम संवर्धन एवं संरक्षण संकल्प के साथ- पेड़ों की 30% प्रजातियों की जड़ें हो रहीं ‘खोखली’

जलवायु परिवर्तन से लाखों पेड़ों की प्रजातियों पर खतरा: आओ पेड़ लगायें हम संवर्धन एवं संरक्षण संकल्प के साथ- पेड़ों की 30% प्रजातियों की जड़ें हो रहीं ‘खोखली’
भुवन वर्मा बिलासपुर 3 सितंबर 2021
नई दिल्ली.
। ग्लोबल वॉर्मिंग और
जलवायु परिवर्तन के कारण पेड़ों की
संख्या तेजी से कम हो रही है। इससे
दुनिया में पेड़ों की 30% प्रजातियां
विलुप्त होने की कगार पर हैं। इसमें
पेड़ों की 17,500 प्रजातियां शामिल हैं।
इसमें 440 जंगली प्रजातियां हैं। यह
खुलासा वनस्पति उद्यान संरक्षण
इंटरनेशनल (बीजीसीआई) की स्टेट
ऑफ द वल्र्ड्स ट्रीज रिपोर्ट में हुआ है।
इन प्रजातियों
पर भी संकट
समुद्री जल स्तर बढ़ने और
जलवायु परिवर्तन से लगभग
180 पेड़ प्रजातियों पर खतरा
बढ़ रहा है। इसमें से पेड़ों की
अधिकांश प्रजातियां ऐसी हैं,
जो सिर्फ द्वीपों में पायी जाती
हैं। इनमें कैरेबियाई में पायी
जाने वाली मैगनोलिया प्रजाति
भी शामिल है।
ब्राजील में सबसे अधिक: इसका सबसे ज्यादा असर
चीन, कोलंबिया, वेनेजुएला, इंडोनेशिया और मलेशिया में हो रहा है।
इससे भारत भी अछूता नहीं है वही अंधाधुन पेड़ पौधों की कटाई ग्लोबल वार्मिंग के लिए घातक होते जा रहा है । इसमें हम सबको पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं संरक्षण के साथ संवर्धन का भी दायित्व निभाये । प्रदेश सहित देश में हरियाली लाने के लिए संकल्प के साथ अभियान को सफल करे । आज दुनिया में सबसे अधिक ब्राजील में
1,788 प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा है।
About The Author
