रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल बने: त्रिपुरा सहित आठ राज्यों के राज्यपाल बदले गये वही थावरचंद गहलोत होंगे कर्नाटक के राज्यपाल
रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल बने: त्रिपुरा सहित आठ राज्यों के राज्यपाल बदले गये वही थावरचंद गहलोत होंगे कर्नाटक के राज्यपाल
भुवन वर्मा बिलासपुर 6 जुलाई 2021
दिल्ली। छत्तीसगढ़ सपूत क अपराजेय योद्धा पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश बैंस अब हमारे पड़ोसी राज्य झारखंड के राज्यपाल होंगे । त्रिपुरा समेत 8 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस झारखंड के नए राज्यपाल बनाए गए है। वहीं थावरचंद गहलोत कर्नाटक के तो मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे। हरी बाबू कामभामपति को मिजोरम, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश, पीएस श्रीधरन पिल्लई गोवा, सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा और बंदारू दत्तात्रेय हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे।
राष्ट्रपति ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की
मोदी कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट के बीच केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति ने 8 राज्यों के राज्यपालों की जारी की नई सूची
छत्तीसगढ़ बीजेपी की राजनीति में रविवार को उस वक्त एक नई तस्वीर देखने को मिली, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ बीजेपी नेता रह चुके रमेश बैस से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पहुंचे। इन दोनों के बीच बंद कमरे में करीब 40 मिनट तक चर्चा भी हुई, जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल केंद्र से लेकर प्रदेश बीजेपी तक में बदलाव की चर्चाओं के बीच इन दोनों नेताओं का मिलना कई सियासी समीकरण की ओर इशारा कर रहा है।
About The Author







Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.