दंतेवाड़ा उपचुनाव : देवती कर्मा कांग्रेस जीती भाजपा की ओजस्वी हारी

भुवन वर्मा, बिलासपुर 27 सितंबर 2019
दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा जीत गई हैं, उन्होंने भाजपा की ओजस्वी मंडावी को 11331 मतों से हरा दिया है। दन्तेवाड़ा में कांग्रेस की देवती कर्मा और भाजपा की ओजस्वी मंडावी के बीच सीधा मुकाबला था। बता दें, कि आज सुबह जब मतगणना शुरू हुई तब से ही कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा आगे चल रहीं थी। 20 राउंड में चली मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी पहले राउंड से आगे चल रही थी, जो आखिर तक बनी रही, और उन्होंने 11331 मतों से जीत हासिल की। दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए 23 सितंबर को वोट डाले गए थे। कांग्रेस, भाजपा, जनता कांग्रेस छग, बसपा पार्टी के प्रत्याशियों समेत कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे।
कार्यकर्ताओं में जश्न दंतेवाड़ा उपचुनाव की मतगणना कुल 20 चरण में हुई। जिनमें कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने 11331 मतों से जीत हासिल की है। जीत के बाद पूरे बस्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है।
शहादत स्थल से भी पीछे रही भाजपा
‘श्यामगिरी’ ये वही जगह है ,जहां नक्सलियों ने भीमा मंडावी व उनके साथ आ रहे 4 साथियों को मौत के घाट उतार दिया था। यहां भी भाजपा ने अपनी बढ़त दर्ज नहीं की है। जबकि भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार भीमा मंडावी के शहादत स्थल से ही शुरू किया था।

About The Author
